कल्याण आयुर्वेद- एक महिला को गर्भ धारण करना उसके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होती है. इस दौरान कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही उनके खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है ताकि उनका बच्चा हृष्ट- पुष्ट और स्वस्थ जन्म ले.
![]() |
गर्भवती महिलाओं को सुबह के नाश्ते में नहीं खाने चाहिए ये चीजें, पूरा दिन हो सकता ख़राब |
सुबह का नाश्ता आपके पूरे दिन को फिट रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सुबह नाश्ते में जो चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको पूरा दिन शरीर एनर्जी बना रहेगा. इसलिए गर्भवती महिलाओं को नाश्ते का अच्छे से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही नाश्ते में भरपूर पोषण तत्वों से युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है.
तो चलिए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को सुबह नाश्ते में कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
अधिक मसालेदार चीजें-
गर्भवती महिलाओं को सुबह के नाश्ते में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिसका सेवन करने के बाद पचाने में कोई दिक्कत ना हो. ऐसे में ज्यादा मसाले, तेल वाले आहार का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनके कारण महिला को पेट में गैस और पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती है. भरा हुआ पराठा खाने का मन है तो खा सकती है लेकिन ध्यान रखें उसमें ज्यादा तेल- मसाले का इस्तेमाल ना करें और पराठे के साथ दही का सेवन जरूर करें.
ज्यादा मीठी चीजों का सेवन-
गर्भावस्था में ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करना भी नुकसानदायक होता है. मीठे चीजों का सेवन भी गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है जिसकी वजह से गर्भावस्था कॉम्प्लिकेशंस बढ़ने का खतरा रहता है.
जंक फूड-
गर्भवती महिलाओं को नाश्ते में बर्गर, ब्रेड, टोस्ट आदि का सेवन भी करना नुकसानदायक है क्योंकि नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से पूरा दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
बासी खाना-
गर्भवती महिला को रात में रखे खाने को गर्म करके भी नाश्ते में नहीं खाने चाहिए. क्योंकि ऐसे आहार को खाने का कोई फायदा नहीं होता है. बल्कि परेशानी हो सकती है. साथ ही इससे महिला को कोई पोषक तत्व भी प्राप्त नहीं होती है.
मैदे से बनी चीजें-
गर्भवती महिलाओं को नाश्ते में मैदे से बनी चीजों का सेवन करना भी नुकसानदायक है. क्योंकि ऐसी चीजों को पचाने में गर्भवती महिला को परेशानी होती है. जिसके कारण नाश्ते की वजह से महिला का पूरा दिन परेशान रहती है.
नॉनवेज-
गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय चिकन, फीस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह गर्भवती महिला के सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा चीज नहीं है, जबकि नाश्ते में गर्भवती महिला को अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए.
गर्भवती महिलाओं को उपर्युक्त चीजों को नाश्ते में शामिल नहीं करना चाहिए. लेकिन स्वस्थ रहने और ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए उन्हें अपने नास्ते को रोजाना समय से करना चाहिए और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को नाश्ते में शामिल करना चाहिए.
0 Comments