कल्याण आयुर्वेद- बीमारी होने पर हमें ताजे फल व सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिनके लिए बहुत से लोगों को कई बार बाजारों में भटकना पड़ता है। ये एक फूड आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।
कमजोरी दूर करता है शरीफा
शरीफा में मौजूद मैग्नेशियम आपके शरीर में पानी की मात्रा को सन्तुलित रखने का काम करता है। जब शरीर में मैग्नीशियम का स्तर संतुलित रहता है तो आपको कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस नहीं होती। शरीफा के नियमित सेवन से शारीरिक कमजोरी से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद शरीफा
शरीफा में विटामिन ए , विटामिन सी और राइबोफ्लेविन की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जो हमारी आंखों के लिए बुहत फायदेमंद होती है। यह नेत्रशक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ आंखों से जुड़े रोगों से भी व्यक्ति को सुरक्षित रखती है।
ह्रदय के लिए फायदेमंद शरीफा
शरीफा में पाई जाने वाली पोटेशियम और मैग्नेशियम की मात्रा आपके ह्रदय के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है, जो आपको ह्रदय रोग से बचाने में मदद करती हैं। इसके अलावा शरीफा में पाई जाने वाली फाइबर की प्रचुर मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर ह्रदय के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
दांतों को मजबूत बनाता है शरीफा
शरीफा का सेवन दांत और मसूड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो दांत मजबूत बनाने का काम करता है। शरीफा की छाल में पाए जाने वाले टैनिन आपके दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ और भी कई लाभ पहुंचाते हैं।
फोड़े फुंसी से आराम दिलाए शरीफा
अगर आप बार-बार शरीर पर निकलने वाले फोड़े-फुंसी जैसी समस्या से परेशान हैं तो शरीफा की छाल को घिस कर प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या जल्द ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं इसकी छाल को पीस कर लगाने से भी फोड़े फुंसी की समस्या में आराम मिलता है। अगर आपके किसी घाव में कीड़े पड़ गए हों तो इसके पत्तियों को पीस कर उसमें सेंधा नमक मिला लें। प्रभावित स्थान पर उस पेस्ट को बांध लें, जिससे कीड़े नष्ट होकर घाव जल्दी भर जाएगा।
दस्त में रामबाण शरीफा
अगर आपको दस्त लगे हुए हैं और दवाई से भी आराम नहीं पड़ रहा है तो कच्चे शरीफा का गूदा खाने से दस्त में आपको राहत मिलती। आप चाहें तो कच्चे गूदे को सूखा कर भी रख सकते है और जरुरत पड़ने पर इसे भिगो कर खाएं। ये नुस्खा आपको दस्त से आराम दिलाने में रामबाण उपाय है।
गंजापन दूर करता है शरीफा
गंजेपन की समस्या से परेशान व्यक्ति को शरीफा के बीज को पीसकर बकरी के दूध में मिलाना चाहिए और उस मिश्रण की सिर पर अच्छे से मालिश करनी चाहिए। नियमित रूप से कुछ समय तक इस नुस्खो को आजमाने से गंजापन दूर करने में मदद मिलती है। इस बात का ध्यान रखें कि यह दूध आंखों में न जाए।
कब्ज को दूर करने में लाभकारी शरीफा
शरीफा में पाई जाने वाली पर्याप्त मात्रा में कॉपर और फाइबर कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। शरीफा का सेवन करने से मल को नरम कर शरीर से बाहर निकाला जा सकता है, जो कब्ज की समस्या को मिटा सकता है। शरीफा का नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद शरीफा
अगर बहुत कोशिशों के बावजूद आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो आपके लिए शरीफा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। शरीफा में मौजूद प्राकृतिक शक्कर बिना किसी नुकसान के वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा लेकिन वजन जरूर बढ़ेगा।
प्रेगनेंसी में शरीफा दूर करता है कमजोरी
वे महिलाएं हैं, जो प्रेग्नेंसी के पीरियड में हैं उन्हें नियमित रूप से सीमित मात्रा में शरीफा खाना चाहिए क्योंकि ये उनके अंदर मौजूद कमजोरी को बाहर निकालता है और उन्हें सुबह उठने के बाद होने वाली थकान में आराम पहुंचाता है। इतना ही नहीं शरीफा के सेवन से आपका मन भी प्रसन्न रहता है।
नोट- यह पोस्ट शैक्षणिक उदेश्य से लिखा गया है. यह किसी रोग के इलाज का हिस्सा नही है. अधिक जानकारी के लिए योग्य डॉक्टर की सलाह लें.
0 Comments