कल्याण आयुर्वेद - मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. यह पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं या औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है. वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे होते हैं. लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं मुनक्का के पानी पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
तो चलिए जानते हैं विस्तार से -
1.खून की कमी दूर करने में मददगार -
मुनक्का खून की कमी को दूर करने में बहुत हीं सहायक होता है. जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेने की जरूरत होती है. शरीर में खून की कमी को दूर करना बहुत जरूरी होता है. खासकर महिलाओं के अंदर खून की कमी ज्यादा देखने को मिलती है. इसलिए उन्हें अपनी डाइट में मुनक्का अवश्य शामिल करना चाहिए. रोजाना मुनक्के का पानी पीकर शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकती हैं.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
2.इम्यूनिटी को मजबूत करता है -
मौसम कोई भी हो, हमारे शरीर का इम्यूनिटी मजबूत रहना हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता है. अगर इम्यूनिटी कमजोर हो जाए, तो हम आसानी से किसी भी बीमारी या इंफेक्शन के चपेट में आ जाते हैं. इसलिए आपको मुनक्के का सेवन करना चाहिए. मुनक्के में प्रोटीन, विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. नियमित रूप से मुनक्का का पानी पीने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
3.आंखों के लिए फायदेमंद है -
मुनक्का में मौजूद beta-carotene आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है. रोजाना मुनक्के का पानी का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होने लगती है. जिन लोगों को कमजोर आंखों की रोशनी की शिकायत रहती है या चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है, उन लोगों को आज से ही मुनक्के का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
4.पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद -
बदलते लाइफस्टाइल, बिजी शेड्यूल और गलत खानपान की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं होना आजकल आम बात हो गई है. जिन लोगों को कब्ज और गैस जैसी समस्याएं रहती हैं, उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी जरूर पीना चाहिए. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है और आपको पसंद से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि से छुटकारा दिलाता है.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
मुनक्का हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह तो आप सभी जान गए, अब आपको बता दें कि मुनक्का आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है. मुनक्का में प्रोटीन और विटामिन ई के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. स्कैल्प से संबंधित समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मुनक्का का पानी का सेवन कर सकते हैं.
![]() |
खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, मिलते हैं ये गजब के फायदे |
मुनक्का का पानी इस तरह तैयार करें -
मुनक्के का पानी तैयार करना बहुत ही आसान होता है इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एक कटोरी या गिलास में पानी ले ले और इसमें 5 से 6 मिनट का भिगोकर छोड़ दे. रात भर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें और सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें और मुनक्के को खा जाए.
आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट में जरूर बताइए और अगर अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक तथा शेयर जरूर करें. साथ ही चैनल को फॉलो जरूर कर लें. इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद.
0 Comments