कल्याण आयुर्वेद- दूध से बने उत्पादों के सेवन से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है बल्कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी बहुत मदद मिलती है. क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है.
![]() |
पुरुषों को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? |
बिगड़ती जीवनशैली और बढ़ती उम्र में सिर्फ महिलाओं की ही प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती है बल्कि पुरुष भी इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं. यदि आपको भी लगता है कि आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो गई है, तो इसे आप कुछ घरेलू उपायों से भी बढ़ा सकते हैं. कुछ आहार ऐसे होते हैं, जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.
तो आइये जानते हैं पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार के बारे में-
1 .विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करें-
शरीर में विटामिन डी की कमी का मतलब हड्डियों और मांशपेशियों का कमजोर होना. विटामिन डी से शारीरिक उत्तेजना को बढ़ाने वाले हार्मोन को भी बढ़ाया जा सकता है. इससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ती है. विटामिन डी के लिए आप सुबह-सुबह सूर्य की रोशनी प्राप्त करें. इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्पाद, चिकन, मछलियां, फैटी मछली जैसे सैल्मन, टूना विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं. इसलिए नियमित इनका सेवन करके प्रजनन क्षमता को बढाया जा सकता है.
2 .ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन करें-
ओमेगा-3 फैटी एसिड पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का एक रूप है जो शरीर द्वारा निर्मित नहीं होती और यह अलग-अलग आहार से प्राप्त किया जा सकता है. यह पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मदद करता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोतों में सूखे मेवे, मूंगफली, अलसी, सूरजमुखी, टोफू, गोभी, हरी बीन्स, ब्रोकोली, सरसों के बीज, कनोडिया या सोयाबीन और स्प्राउट्स शामिल हैं. इसलिए पुरुष इनका नियमित सेवन कर सकते हैं.
3 .एंटीऑक्सीडेंट से युक्त चीजों का सेवन करें-
![]() |
पुरुषों को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? |
विटामिन का सेवन- मल्टीविटामिन आहार का सेवन करके पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ा सकते हैं। फोलिक एसिड, विटामिन ए, ई, 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वए प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। अपनी डाइट में शतावरी, ब्रोकोली, पालक, केला, आलू, सूखे खुबानी, अंजीर, दूध, अंडे, पनीर और दही शामिल करें।
दूध उत्पादों का सेवन- दूध से बने उत्पादों के सेवन से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है बल्कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने बहुत ही मदद मिलती है। इसमें कई तरह के पोषक त्वत मौजूद होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का भी काम करता है।
0 Comments