कल्याण आयुर्वेद- आंखें कमजोर होते ही दुनिया फीकी पड़ जाती है। उम्र के साथ घटती रोशनी काफी तकलीफदायक हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों को तो शाम से ही दिखना काफी कम हो जाता है। मगर अब दिक्कत यह आ गई है कि जवानी में भी आंखें कमजोर होती जा रही हैं।
![]() |
आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी |
कमजोर रोशनी तेज करने वाले फूड-
संतरा और बादाम-
डाइटिशियन मनप्रीत ने बताया कि आंखों के लिए बादाम बहुत अच्छा है। हर सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाने चाहिए। इनमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो इंफ्लामेशन घटाकर रोशनी बढ़ाता है। वहीं, दिन में 1 संतरा खाने से भी विटामिन सी मिलता है, जो आंखों के पास मौजूद खून की नसों को स्वस्थ रखता है।आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी
शकरकंद और गाजर-
हर शाम शकरकंद की चाट बनाकर खाएं, इसमें ड्राई आई और अंधेपन से लड़ने वाला बीटा कैरोटीन होता है। स्वस्थ आंखों के लिए गाजर जरूर खानी चाहिए। इसमें ल्यूटीन और बीटा कैरोटीन होते हैं, जो आंखों को डैमेज से बचाते हैं। आप शाम में गाजर का जूस पी सकते हैं।आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी
सूरजमुखी के बीज और मेथीदाना-
सलाद, फल या स्मूदी में 1 चम्मच सूरजमुखी बीज डालकर खाएं। इसमें विटामिन ई होता है, जो बढ़ती उम्र में भी रोशनी कमजोर नहीं होने देता। इसके अलावा, हर सुबह मेथी का पानी पीएं। जो आंखों के लेंस को खराब नहीं होने देता।आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी
पालक और चुकंदर-
खाने में पालक शामिल करने से जिआक्सैंथिन मिलता है, जो उम्र के कारण रोशनी कमजोर होने से रोकता है। इसके अलावा, नाश्ते से पहले चुकंदर का रायता पीने से ल्यूटीन मिलेगा, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी
मटर और मूंगफली-
मटर आंखों को बीमारी व मोतियाबिंद से बचाती है और मूंगफली में भी आंखों को हेल्दी रखने वाला विटामिन ई होता है।आंखों का लेंस साफ रखते हैं ये 10 फूड, बुढ़ापे में भी तेज रहेगी रोशनी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
0 Comments